Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधासुन्दरम सोसाइटी में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, अवैध कनेक्शनों के आरोप पर निवासियों का प्रदर्शन

वृंदावन की राधासुन्दरम सोसाइटी में रविवार देर रात विद्युत लाइन में हुए भयंकर शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। तेज धमाके के साथ लगी आग और टूटकर गिरे बिजली के तारों से पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आक्रोशित सोसाइटी निवासियों ने बिजली विभाग और बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में लंबे समय से अवैध बिजली कनेक्शन संचालित किए जा रहे हैं, जिससे विद्युत लाइनों पर अत्यधिक दबाव बन रहा है और आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिल्डर और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण कॉलोनी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि विद्युत विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कनेक्शनों को तत्काल हटाए। साथ ही घरों के ऊपर और आसपास से गुजर रही अव्यवस्थित बिजली लाइनों को व्यवस्थित कर सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए।

सोसाइटी वासियों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Previous News

रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर गौशाला बनाने पहुंचे साधु से मांगी 5 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी का आरोप

Next News

भैरव अष्टमी पर भैरव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम को सजेगा भव्य फूल बंगला और लगेगा छप्पन भोग