Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के दो प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी, 4 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

ब्रज क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मथुरा जनपद के दो प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना के तहत मंदिर परिसरों का सुंदरीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मार्गों का सुधार तथा अन्य जनसुविधा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिरों के विकास से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।

Previous News

गोवर्धन के मुखारविंद मंदिर में 40 करोड़ के घोटाले का आरोप, जांच की मांग से मचा हड़कंप

Next News

री-NEET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3380 में से 3066 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा