Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में की विकास योजनाओं की समीक्षा

आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई अहम बातें कहीं।


समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि आगरा में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जल्द ही शहर को एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेटर दीप्ति शर्मा द्वारा आगरा का नाम रोशन करने के बाद यहां इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।


जल जीवन मिशन को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम जारी है और जिन क्षेत्रों में समस्या है, वहां जल्द ही पाइपलाइन बिछाई जाएगी।


डिप्टी सीएम ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत यमुना की सफाई को लेकर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

Previous News

जहांगीराबाद पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन फरार

Next News

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते पेशकार गिरफ्तार