Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन नगर निगम को बड़ी सौगात: 1400 करोड़ का बजट पास, हर पार्षद को 70 लाख विकास निधि

बुधवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर स्थित नवीन सदन में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से करीब 1400 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया, साथ ही कुल 40 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में घोषणा की गई कि नगर निगम के सभी 70 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक पार्षद को 70-70 लाख रुपये की विकास निधि दी जाएगी। इस फैसले से सड़कों, नालियों, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

इसके अलावा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 500 से अधिक सफाई कर्मियों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया है। इससे वार्डों के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर होगी।

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि नवीन सदन में हुई इस पहली बोर्ड बैठक में पार्षदों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। लगभग 40 पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न उठाए, जिसे सकारात्मक पहल बताया गया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वीकृत बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा और मथुरा-वृंदावन को एक स्वच्छ व विकसित शहर बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर कैंटीनों की ओवररेटिंग का खुलासा, रेलवे सलाहकार समिति ने किया औचक निरीक्षण

Next News

मथुरा:परिवार के विरोध के बावजूद युवती ने रिश्ते के भाई से रचाई शादी