Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा:परिवार के विरोध के बावजूद युवती ने रिश्ते के भाई से रचाई शादी

मथुरा में रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक बंधनों को झकझोर देने वाली एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने ही रिश्ते के भाई यानी मौसी के बेटे से शादी कर ली और परिवार के विरोध के बावजूद उसके साथ नई जिंदगी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह मामला साल 2023 में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ था। आरोप है कि युवक ने रिश्ते में लगने वाली अपनी बहन को प्रेम जाल में फंसाया और कुछ समय पहले उसे नोएडा से लेकर फरार हो गया। दोनों के मथुरा में किराए के मकान में रहने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे।

मौके पर विवाद बढ़ने के बाद डायल 112 पुलिस दोनों को कृष्णा नगर चौकी ले आई। यहां परिजनों ने युवती को समझाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही और युवक के साथ ही रहने की बात कही।

इसके बाद युवती अपने प्रेमी बने रिश्ते के भाई का हाथ थामकर चौकी से रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है और उनके पास हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा के आदेश भी मौजूद थे।

Previous News

मथुरा-वृंदावन नगर निगम को बड़ी सौगात: 1400 करोड़ का बजट पास, हर पार्षद को 70 लाख विकास निधि

Next News

गोवर्धन में बालाजी मंदिर आश्रम में आगजनी, CCTV में आरोपी कैद