Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर कैंटीनों की ओवररेटिंग का खुलासा, रेलवे सलाहकार समिति ने किया औचक निरीक्षण

मथुरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों से कैंटीन संचालकों द्वारा ओवररेट वसूली और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बुधवार को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य स्टेशन पर पहुंचे और यात्री बनकर कैंटीनों से खाद्य सामग्री खरीदी, जिसमें निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूली पाई गई।

समिति सदस्यों में योगेंद्र चतुर्वेदी, संजय गोविल, अखिल अग्रवाल और मिलन भाटिया शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रेलवे द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला जनता भोजन भी अनुपलब्ध पाया गया।

वहीं प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 पर समोसे और पानी की बोतलें भी अधिक कीमत पर बेची जा रही थीं। 14 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बेचे जाने का मामला भी सामने आया।

इसके अलावा कई कैंटीनों में निर्धारित सीमा से अधिक क्षेत्र पर कब्जा, खुले में खाद्य सामग्री बिक्री और स्वच्छता मानकों की अनदेखी जैसी कमियां भी मिलीं। समिति सदस्यों ने रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

गोवर्धन के बोरपा गांव के निर्भय चौधरी बने इनकम टैक्स ऑफिसर, गांव में खुशी की लहर

Next News

मथुरा-वृंदावन नगर निगम को बड़ी सौगात: 1400 करोड़ का बजट पास, हर पार्षद को 70 लाख विकास निधि