Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झांसी में बड़ा हादसा टला: शराबी ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक पर घुसा, मेमो ट्रेन रोकी गई

झांसी के बरूआसागर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शराबी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अचानक रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया और बीच पटरी पर फंस गया। घटना के समय बांदा से झांसी की ओर आ रही मेमो ट्रेन निवाड़ी स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई।

स्थिति को गंभीर देखते हुए स्टेशन मास्टर ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और सिग्नल लाल कर दिया। इसके बाद मेमो ट्रेन को निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रात 9:32 बजे रोक दिया गया, जहां यह करीब 37 मिनट तक खड़ी रही और 10:09 बजे आगे रवाना हुई।

इसी दौरान रेलवे कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को पटरी से हटाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Previous News

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

Next News

धौलपुर स्थापना दिवस पर भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर