Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक होटल की छत पर चढ़े एक बंदर को लोहे की छड़ से भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।

छड़ के हाईटेंशन तार से टकराते ही तेज करंट दौड़ गया और युवक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रानू रैकवार के रूप में हुई है। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना बीते दिन की बताई जा रही है और यह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक हेरिटेज होटल की है। खजुराहो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Previous News

जनगणना 2027 की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Next News

झांसी में बड़ा हादसा टला: शराबी ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक पर घुसा, मेमो ट्रेन रोकी गई