Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धौलपुर स्थापना दिवस पर भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर धौलपुर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में विविध कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। मुख्य कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी. टी. ने कचहरी प्रांगण स्थित शिलापट्टिका के पास आयोजित समारोह में भाग लिया और प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रभात फेरी कचहरी प्रांगण से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली गई। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा का स्मरण करते हुए सभी जिलेवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रभात फेरी में स्कूली विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों और “जय धौलपुर” के नारों से वातावरण गूंज उठा। अनुशासन और जोश के साथ यह आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ।

Previous News

झांसी में बड़ा हादसा टला: शराबी ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक पर घुसा, मेमो ट्रेन रोकी गई

Next News

महोबा में युवती की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार