Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
साधु की झोली पर हाथ डालना पड़ा भारी! भागते चोर को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर हुई धुनाई

वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन के व्यस्त सीएफसी चौराहे पर रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शातिर चोर ने एक साधु की झोली चोरी कर ली। घटना के बाद साधु के शोर मचाने पर आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पीछा कर चोर को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि झोली लेकर भाग रहे चोर की घेराबंदी कर लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई कर दी।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Previous News

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का करारा पलटवार, बोले- युवाओं को गुमराह नहीं होने देंगे

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल हादसा! बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 4 घायल, कुछ घंटों बाद दो कारें भी भिड़ीं