Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल हादसा! बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 4 घायल, कुछ घंटों बाद दो कारें भी भिड़ीं

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं कुछ घंटे बाद दो कारों की आपस में टक्कर हो गई, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

पहली दुर्घटना सुबह करीब 3:55 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के आगरा-नोएडा मार्ग पर किलोमीटर संख्या 73 के पास हुई। जानकारी के अनुसार तीसरी लेन में खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार अर्चना, आशीष राज, सुमित और हर्ष गुप्ता घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बाजना चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

वहीं दूसरी घटना सुबह करीब 8:05 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 66 पर हुई, जहां दो कारों का संतुलन बिगड़ने से साइड से टकराव हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला निपटाते हुए अपने-अपने वाहन लेकर प्रस्थान कर दिया।

Previous News

साधु की झोली पर हाथ डालना पड़ा भारी! भागते चोर को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर हुई धुनाई

Next News

तीन दिन अंधेरे में डूबा श्मशानघाट! बिना रोशनी के हुए अंतिम संस्कार, नगर पालिका पर उठे सवाल