Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सिपाही की बहन का संदिग्ध हालत में मिला शव

महोबा। महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में 22 वर्षीय युवती का शव सुनसान इलाके में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान प्रियंका, पुत्री मानिकचंद्र रैकवार के रूप में हुई है, जो तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।

जानकारी के अनुसार, बीती रात परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे और प्रियंका घर पर अकेली थी। सुबह जब परिजन लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला और वह गायब थी। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में शव मिलने की सूचना दी गई, जिसके बाद शिनाख्त की गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रियंका की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है, क्योंकि उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। बताया गया कि उसकी शादी 8 जुलाई को तय थी, जिससे परिवार में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गई हैं।

सूचना पर वंदना सिंह सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Next News

तीन मासूम बच्चें लापता, परिवार में मचा कोहराम