चंदौली। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बेचुपुर इलाके से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों के लापता होने से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल जाने के बाद बच्चे घर वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
लापता बच्चों की पहचान पलक, आमिर और आयत के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं। देर शाम तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई टीमों को बच्चों की तलाश में लगाया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही बच्चों की सुरक्षित बरामदगी का भरोसा दिया है।