Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर घायल

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में गुरुवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक सफेद रंग की ऑरा कार अचानक अनियंत्रित होकर किलोमीटर संख्या 63.150 पर डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जिला भिंड निवासी रजत, अंकित और पुष्पण घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 5837 और चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नौहझील पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अचानक अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

अलीगढ़ के अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही और बदसलूकी के लगाए गंभीर आरोप

Next News

मथुरा में आंधी बनी काल! उड़ती टीन की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत