अलीगढ़ के सूतमील चौराहे स्थित मानसी अस्पताल में सामान्य प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे की स्थिति सामान्य बताई गई थी, लेकिन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई।
मौत के बाद जब परिजनों ने केस फाइल मांगी तो अस्पताल स्टाफ के साथ झड़प हो गई और उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में न तो कोई योग्य डॉक्टर मौजूद था और न ही महिला स्टाफ, बल्कि अनट्रेंड कर्मचारियों द्वारा प्रसव कराया गया।
यह भी आरोप लगाए गए हैं कि अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी फर्जी तरीके से चल रही थी और वेंटिलेटर व आईसीयू जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और जांच की मांग की जा रही है।