Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में आंधी बनी काल! उड़ती टीन की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव घोषणा में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पड़ोसी के मकान पर लगी टीन तेज हवाओं के कारण उड़कर 55 वर्षीय मजदूर ओमप्रकाश के घर की छत पर जा गिरी। उस समय ओमप्रकाश छत पर सो रहे थे। टीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ओमप्रकाश मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपने पीछे पत्नी व एक बच्चे को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आंधी-तूफान से हुई इस दर्दनाक मौत ने मौसम की मार और सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर घायल

Next News

वृंदावन परिक्रमा में सक्रिय महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, मंगलसूत्र चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार