Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महोली मार्ग होगा चौड़ा और शानदार - महोली रोड पर बनेगी हाईटेक इंटरलॉकिंग सड़क 3.85 करोड़ से बदलेगी महोली रोड की तस्वीर

मथुरा के महोली रोड पर अब आवागमन और अधिक सुगम होने जा रहा है। नए बस स्टैंड से हाईवे को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 3.85 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। आवास विकास परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार नए बस स्टैंड से गुजरने वाला महोली रोड हाईवे से सीधे जुड़ा हुआ है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। लंबे समय से इस मार्ग की खराब स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।

क्षेत्रीय पार्षद राजीव कुमार की मांग पर सांसद हेमा मालिनी ने आवास विकास परिषद निर्माण खंड आगरा को सड़क निर्माण के निर्देश दिए थे। इसके बाद हाईवे से बजरंग चौराहे तक पहले चरण में सीसी और इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ।

अब बजरंग चौराहे से हरिनगर होते हुए हाईवे तक एक साइड में इंटरलॉकिंग दीवार तक कराई जाएगी। इससे सड़क चौड़ी और व्यवस्थित नजर आएगी, साथ ही लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

आवास विकास परिषद निर्माण खंड के एक्सईएन सूरज पाल ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 
Previous News

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की निर्वस्त्र लाश, चोटों के निशान देख हत्या की आशंका

Next News

बाइक का विवाद बना भाई की मौत का कारण - बाइक को लेकर दो भाइयों में विवाद