Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की निर्वस्त्र लाश, चोटों के निशान देख हत्या की आशंका

मथुरा जिले में मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव कोयल गांव के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। युवक के शरीर पर ऊपरी कपड़े नहीं थे, जबकि उसने काले रंग का लोअर पहन रखा था। शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया हो सकता है। वहीं कुछ ग्रामीणों का मानना है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हुई।

पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों और पड़ोसी जिलों के थानों को सूचना भेजी गई है।

Previous News

जाम से कराह उठा वृंदावन, सड़कों पर उतरे लोग, ई-रिक्शा व्यवस्था के खिलाफ विशाल जनपरिक्रमा

Next News

महोली मार्ग होगा चौड़ा और शानदार - महोली रोड पर बनेगी हाईटेक इंटरलॉकिंग सड़क 3.85 करोड़ से बदलेगी महोली रोड की तस्वीर