Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे के हत्यारे सौरभ का एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में हुए सनसनीखेज मां-बेटे हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सौरभ, मृतका शारदा और उनके बेटे की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घाटी पार्क इलाके में घेर लिया। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया है कि सौरभ मृतका का रिश्तेदार बताया जा रहा है और वह परिवार के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि उसने घर में बिना विरोध के प्रवेश किया और फिर धारदार हथियार से मां-बेटे पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात में लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि घर से नकदी और कीमती सामान गायब बताए गए हैं।

यह दिल दहला देने वाली घटना 21 मई को सामने आई थी, जब गोविंदपुरी इलाके में शारदा और उनके बेटे के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले थे। शुरुआती जांच में दोनों की हत्या चाकू से गोदकर किए जाने की बात सामने आई थी।

Previous News

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता पर महंगाई की नई मार

Next News

कांग्रेस दफ्तर में खुला रेस्टोरेंट! मधुबनी में पार्टी कार्यालय किराए पर देने पर मचा बवाल