Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांग्रेस दफ्तर में खुला रेस्टोरेंट! मधुबनी में पार्टी कार्यालय किराए पर देने पर मचा बवाल

बिहार के मधुबनी में कांग्रेस कार्यालय का एक हिस्सा किराए पर देकर वहां रेस्टोरेंट खोले जाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी दफ्तर में रेस्टोरेंट संचालन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आरोप लगाया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कार्यालय के हिस्से को किराए पर देकर वहां व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जो पार्टी की छवि और नियमों के खिलाफ है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के अंदर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जिस हिस्से को लेकर विवाद हो रहा है, वह करीब 30 वर्षों से अलग-अलग संस्थानों को एग्रीमेंट के तहत किराए पर दिया जाता रहा है और इससे पार्टी को आर्थिक सहयोग मिलता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी हितों के चलते पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष के मुताबिक पूरे मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान को दे दी गई है।

गौरतलब है कि मधुबनी कांग्रेस कार्यालय इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। कुछ महीने पहले समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिससे संगठन के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए थे।

Previous News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे के हत्यारे सौरभ का एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Next News

मथुरा में बड़ा गौकांड! सड़ा खाना खाते ही 12 गौवंशों ने तोड़ा दम