सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘Cockroach Janata Party (CJP)’ अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी सुर्खियां बटोर रही है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस पार्टी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।
मऊ सदर सीट से विधायक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अब्बास अंसारी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह “कॉकरोच जनता पार्टी” से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दरअसल, मऊ पहुंचे अब्बास अंसारी से पत्रकारों ने सवाल किया कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, “एक कॉकरोच पार्टी काफी चर्चा में है, क्यों न उसे ही ज्वाइन कर लूं और उसी से चुनाव लड़ूं। कोई मुझे वहां ले चले, दफ्तर खुला हो तो ज्वाइन करा दे।”
बातचीत के दौरान अब्बास अंसारी ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके “राष्ट्रीय अध्यक्ष” भी उन्हें ज्वाइन करने के लिए कह रहे हैं। इसे लेकर सियासी अटकलें और तेज हो गई हैं।
हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब्बास अंसारी का यह बयान मजाकिया अंदाज में दिया गया था, लेकिन इसके जरिए उन्होंने इशारों में साफ कर दिया कि वह आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर “BJP vs CJP” लिखकर पोस्ट किया था, जिसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की चर्चा तेजी से बढ़ गई