Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी में बिजली कटौती पर जनता परेशान, विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। खासकर गोंडा जिले में बिजली संकट को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मांग की कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ भी चर्चा का विषय बनी हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा किए गए “BJP vs CJP” पोस्ट के बाद यह मुद्दा और सुर्खियों में आ गया।

इसी बीच मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह भी “कॉकरोच जनता पार्टी” से चुनाव लड़ सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का दफ्तर खुला हो तो उन्हें ज्वाइन करा दिया जाए।

हालांकि उन्होंने बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में यह भी साफ किया कि वह आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं। फिलहाल उनके इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Previous News

बिजली कटौती पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- व्यवस्था सुधारें वरना होगी कार्रवाई

Next News

Cockroach Janata Party को मिला पहला ‘प्रत्याशी’? अब्बास अंसारी बोले- इसी से लड़ लें चुनाव