सोशल मीडिया पर चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम और X (पूर्व ट्विटर) समेत उनके कई पर्सनल अकाउंट हैक किए गए हैं और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।
अभिजीत दीपके ने कहा कि पहले उनके X अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया, जिसके बाद अब उनके निजी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को भी निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि लगातार संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।
दीपके का कहना है कि उन्हें अनजान नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का यह ऑनलाइन अभियान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। हाल ही में इसका X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया था, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस का बड़ा मुद्दा बन गया।
फिलहाल अभिजीत दीपके के इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर फिर बहस तेज हो गई है। वहीं कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आ रहे हैं।