Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चमोली: जीवित बुजुर्ग को मृत घोषित करने का आरोप, 85 वर्षीय व्यक्ति की वृद्धावस्था पेंशन रुकी

उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड थराली के ग्राम देवराड़ा में 85 वर्षीय बुजुर्ग बकतवार सिंह की वृद्धावस्था पेंशन बंद होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, समाज कल्याण विभाग के सत्यापन अधिकारी की रिपोर्ट में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद उनकी पेंशन रोक दी गई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लंबे समय से बीमार हैं और पैरालाइज अटैक के कारण इलाज चल रहा था। पेंशन बंद होने के बाद बुजुर्ग दंपति को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में संवाददाता विनोद पांडे ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से बात की, जिसके बाद दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Previous News

पटियाली में सक्रिय दिखीं सपा नेता जाहिदा, लगातार कर रहीं जनसंपर्क

Next News

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का बड़ा दावा, बोले- इंस्टाग्राम से X तक अकाउंट हुए हैक, मिल रहीं धमकियां