Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में यूपी-112 को और बेहतर बनाने की तैयारी, पुलिसकर्मियों को दिए गए खास निर्देश

मथुरा में यूपी-112 सेवा को और अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 सुरेश चंद्र रावत ने की।

बैठक में जिले में संचालित 87 पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को रिस्पांस टाइम बेहतर रखने, व्यवहार कुशलता और आमजन से संवाद मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनना और लोगों से मृदुल भाषा में बातचीत करना अनिवार्य होगा।

सम्मेलन में प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 देव पाल पुंडीर, उपनिरीक्षक नीतू सिंह सहित सभी पीआरवी कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखे।

पुलिसकर्मियों ने यमुना पुल पर आत्महत्या की घटनाएं रोकने के लिए दोनों ओर जाली लगाने, नदी किनारे तैनात पीआरवी वाहनों में लाइफ जैकेट और रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराने तथा कोसी-छाता रोड पर अनावश्यक कट बंद करने की मांग की।

अधिकारियों ने इन सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि मथुरा में यूपी-112 का औसत रिस्पांस टाइम करीब 5 मिनट है, जिसके चलते जनपद प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल है। साथ ही वर्तमान में 93 प्रतिशत कॉलर पुलिस के व्यवहार से संतुष्ट हैं, जिसे बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Previous News

महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े? वृंदावन में सनसनीखेज वारदात

Next News

प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा