Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महिला की हत्या कर शव के किए टुकड़े? वृंदावन में सनसनीखेज वारदात

वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र स्थित केशव धाम चौकी अंतर्गत हरिहर धाम आश्रम के पास झाड़ियों में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी भयावह थी कि मृतका का सिर और बायां हाथ गायब मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में मृतका की पहचान 35 वर्षीय शिवानी पत्नी अर्जुन के रूप में हुई है। शिवानी मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली थी और वर्तमान में परिवार के साथ रुक्मणि विहार स्थित अपना घर आश्रम के सामने रेलवे लाइन के पास झुग्गी डालकर रह रही थी।

बताया जा रहा है कि महिला पिछले 8 से 10 दिनों से लापता थी। घटना के बाद से उसका मजदूर पति और अन्य परिजन झुग्गी में ताला लगाकर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

स्थानीय युवक मोनू ने बांके बिहारी मंदिर से लौटते समय नाले के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मामला निर्मम हत्या का माना जा रहा है। पुलिस फरार परिजनों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Previous News

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

Next News

मथुरा में यूपी-112 को और बेहतर बनाने की तैयारी, पुलिसकर्मियों को दिए गए खास निर्देश