Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
 

आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गढ़ी डन्डूरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि युवती प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थी और अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी हुई थी। इसी कारण वह टावर पर चढ़ गई और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करती रही।

हाईटेंशन लाइन के बीच युवती के खड़े होने से पुलिस और ग्रामीणों की सांसें थम गईं। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवती को समझाने का लगातार प्रयास किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के समय गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा रही और पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल पुलिस युवती और उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।

Previous News

मथुरा में यूपी-112 को और बेहतर बनाने की तैयारी, पुलिसकर्मियों को दिए गए खास निर्देश

Next News

आगरा : तेज रफ्तार पीआरवी गर्ग कोल्ड स्टोरेज के ऑफिस में घुसी, दो मुनीम समेत तीन घायल