Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को केंद्र सरकार ने दी ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा, जानिए कौन हैं काकोली घोष दस्तीदार

केंद्र सरकार ने टीएमसी की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों की सुरक्षा आकलन रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। अब सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

काकोली घोष दस्तीदार पश्चिम बंगाल की बारासात लोकसभा सीट से सांसद हैं और तृणमूल कांग्रेस का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। वह पार्टी के संगठनात्मक और संसदीय कार्यों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी नेताओं में शामिल काकोली घोष दस्तीदार कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं।

 
Previous News

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, सास और चाचा ससुर गिरफ्तार

Next News

पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को दिया ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट, 40 साल पुराने ब्रांड की फिर चर्चा