Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को दिया ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट, 40 साल पुराने ब्रांड की फिर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय लोकप्रिय टॉफी ‘मेलोडी’ गिफ्ट कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। पीएम मोदी और मेलोनी का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुराने दौर की मशहूर टॉफी ‘मेलोडी’ को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।

‘मेलोडी’ टॉफी भारतीय कंपनी पार्ले प्रोडक्ट्स का बेहद लोकप्रिय ब्रांड है, जिसे करीब 40 साल पहले बाजार में उतारा गया था। 1980 और 90 के दशक में यह टॉफी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बनी रही। खासतौर पर इसका मशहूर विज्ञापन “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” आज भी लोगों की जुबान पर है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी के इस अनोखे गिफ्ट की तारीफ कर रहे हैं और इसे भारतीय ब्रांड्स को वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश बता रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्ले और मेलोडी टॉफी को लेकर इंटरनेट पर सर्च भी तेजी से बढ़ी है।

Previous News

टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को केंद्र सरकार ने दी ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा, जानिए कौन हैं काकोली घोष दस्तीदार

Next News

राजाजी टाइगर रिजर्व में दो बाघों की संदिग्ध मौत: पंजे गायब, तस्करी और “साइलेंट किलिंग” का शक गहराया