Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के 84 कोस परिक्रमा मार्ग में भंडारा कर रहे दो भाइयों को मैक्स वाहन ने कुचला, एक की हालत गंभीर

मथुरा में 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत बलदेव रोड के पास उस समय हादसा हो गया जब सियरा गांव के समीप भंडारा लगा रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों की पहचान तेजवीर और मनु (निवासी सियरा गांव) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous News

अलीगढ़ के एफएम टावर क्षेत्र में अवैध तमंचे से चली गोली, मासूम समेत दो घायल

Next News

ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर में स्ट्राइक, मथुरा में भी मेडिकल रहे बंद