Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर में स्ट्राइक, मथुरा में भी मेडिकल रहे बंद

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे देश में केमिस्टों ने एक दिवसीय स्ट्राइक रखी, जिसका व्यापक असर मथुरा में भी देखने को मिला, जहां अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे।

केमिस्टों का कहना है कि बिना विशेषज्ञ सलाह के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, इससे स्थानीय दवा व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।

विक्रेताओं ने मांग की कि सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करे या इसे पूरी तरह बंद करे, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और केमिस्टों के व्यापार को संरक्षण मिल सके।

Previous News

मथुरा के 84 कोस परिक्रमा मार्ग में भंडारा कर रहे दो भाइयों को मैक्स वाहन ने कुचला, एक की हालत गंभीर

Next News

पश्चिम बंगाल के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में भीषण आग, चार बोगियां जलकर खाक