अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एफएम टावर के पास एक घर में अवैध तमंचे से गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना में हिस्ट्रीशीटर फैजल मुस्तफा और उनका मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका ऑपरेशन जारी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे घर के अंदर हुआ एक्सीडेंटल फायर मान रही है, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।