Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
NEET पेपर लीक मामले पर अनिरुद्धाचार्य महाराज का बयान वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

वृन्दावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की है।


वृन्दावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा कथा के दौरान दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब तीन दिन पुराना है, जिसमें एक श्रद्धालु के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने NEET पेपर लीक प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस पूरे मामले को देश का बड़ा घोटाला बताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं और लाखों रुपये खर्च कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनका भविष्य प्रभावित होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि दोबारा परीक्षा होने तक कई अभ्यर्थियों की उम्र और अवसर दोनों निकल जाते हैं। कथावाचक ने व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियां युवाओं के मनोबल को तोड़ती हैं।

बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Previous News

वृंदावन में कलश यात्रा के साथ पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव का शुभारंभ

Next News

वाटर पार्क में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत - एक घंटे बाद पानी में तैरता मिला बच्चे का शव