Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वाटर पार्क में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत - एक घंटे बाद पानी में तैरता मिला बच्चे का शव

आगरा के किरावली क्षेत्र स्थित तेवतिया वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मनित नाम का 8 वर्षीय बच्चा रविवार शाम अपने परिवार के साथ तेवतिया वाटर पार्क घूमने गया था। इसी दौरान खेलते समय वह अचानक लापता हो गया। परिवार और पार्क कर्मचारियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

करीब एक घंटे बाद मासूम का शव वाटर पार्क के पुल के पास पानी में तैरता हुआ मिला। बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

NEET पेपर लीक मामले पर अनिरुद्धाचार्य महाराज का बयान वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Next News

आगरा में 14 हजार के विवाद में जमकर मारपीट - ब्याज के पैसों को लेकर महिला की बेरहमी से पिटाई