Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बालाजी मेमोरियल स्कूल प्रकरण को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेमोरियल स्कूल में छात्रा और उसके परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।


मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेमोरियल स्कूल को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रा और उसके परिजनों के साथ अमानवीय व्यवहार करने तथा नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि 8 मई को एक छात्रा की तबीयत खराब होने पर स्कूल परिसर में उसे उल्टी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रा और उसके परिजनों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया तथा परिजनों से जबरन स्कूल परिसर में पोछा लगवाया। परिषद ने इस घटना को मानवाधिकार और बाल संरक्षण कानूनों का उल्लंघन बताया है।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 14 मई को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा माफीनामा दिया गया।

परिषद ने प्रशासन से स्कूल की मान्यता, फायर सेफ्टी व्यवस्था, भवन मानकों और आरटीई नियमों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।

Previous News

दिशा समिति की बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने ट्रैफिक, अतिक्रमण और बिजली समस्या पर जताई चिंता

Next News

ब्रिगेडियर सी.पी. चूड़ामणि ने किया सुधा मल्टी स्पेशलिटी पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन