Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिशा समिति की बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने ट्रैफिक, अतिक्रमण और बिजली समस्या पर जताई चिंता

मथुरा में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा समिति की बैठक में सांसद हेमा मालिनी ने जनपद की प्रमुख समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वृंदावन का ट्रैफिक जाम, हाईवे अतिक्रमण और बिजली आपूर्ति प्रमुख मुद्दे रहे।

सोमवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने जनपद में बढ़ती समस्याओं पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से वृंदावन में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम को गंभीर चिंता का विषय बताया गया।

सांसद ने कहा कि वृंदावन देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख धार्मिक स्थल है, लेकिन बढ़ते ट्रैफिक के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार कर स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए।

बैठक में हाईवे किनारे बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भी सांसद ने नाराजगी जताई और विद्युत विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आमजन को काफी परेशानी हो रही है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

Previous News

गौरीगोपाल आश्रम के सुरक्षागार्ड पर जानलेवा हमला, मोबाइल चोरी के शक में कमरे में बंद कर पीटा

Next News

बालाजी मेमोरियल स्कूल प्रकरण को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग