Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रिगेडियर सी.पी. चूड़ामणि ने किया सुधा मल्टी स्पेशलिटी पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन

मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर सुधा हॉस्पिटल की नई शाखा “सुधा मल्टी स्पेशलिटी पॉलीक्लिनिक” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस हाईटेक पॉलीक्लिनिक में किफायती दरों पर विश्वस्तरीय इलाज के साथ सेना और पुलिस भर्ती के लिए प्री-मेडिकल जांच की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


मथुरा के प्रमुख गोवर्धन चौराहे पर स्थापित सुधा मल्टी स्पेशलिटी पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सी.पी. चूड़ामणि और सुधा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद सोलंकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस आधुनिक पॉलीक्लिनिक में हड्डी, फेफड़े, हर्निया, पथरी, थायराइड सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पॉलीक्लिनिक की सबसे खास सुविधा सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुरू की गई प्री-मेडिकल जांच सेवा है। अब मथुरा और आसपास के युवाओं को मेडिकल टेस्ट के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। यहां विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं कम खर्च में उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर सी.पी. चूड़ामणि ने कहा कि डॉ. प्रमोद सोलंकी की यह पहल देश सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे युवाओं को उनके घर के पास ही बेहतर प्री-मेडिकल जांच सुविधा मिल सकेगी।

वहीं सुधा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद सोलंकी ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय जनता को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डॉ. लव गुप्ता ने कहा कि यह पॉलीक्लिनिक गरीब और असहाय लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 
Previous News

बालाजी मेमोरियल स्कूल प्रकरण को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Next News

मथुरा जंक्शन पर 16 किलो डोडा पाउडर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार