23 C
Mathura
Thursday, February 6, 2025

संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उत्तर-दक्षिण के सेतु के नाम से प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर आयोजित भारतीय भाषा दिवस का मकसद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव
चित्र परिचयः संस्कृति विवि में मनाए गए भारतीय भाषा उत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते विवि के कुलपति प्रो.एनबी चेट्टी। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमबी चेट्टी ने बताया कि बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश भर में महाकवि सुब्रह्मण्यम की 140वीं जयंती को भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें देश के एक लाख से अधिक विश्वविद्यालय, विद्यालय अन्य शिक्षण संस्थानों के एक करोड़ छात्र शामिल हैं। शहर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में भारतीय भाषा उत्सव के आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं के महत्व को भी समझाया। इसी क्रम ने आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि संसाधन जो स्वयं हमारी मूल भाषाओं में संस्कृतियों और नवीनता का परिचय देते हैं और हमारे देश और दुनियाभर में समाजिक निर्माण करते हैं। मिस लैसी और मिस हरिता ने अपनी मूल भाषा का प्रतिनिधित्व किया।

Vijay Divas: राष्ट्रपति मुर्मू, वीपी धनखड़, पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में ओएसडी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा,  डीन एकेडमिक प्रो.हरवीर सिंह, डीन, प्रो. डी.एस.तोमर और अन्य विभागों के डीन और संकाय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की संयोजक डा. दुर्गेश वाधवा थीं और सह-समन्वयक डॉ. नेहा पाठक, डॉ. नीलम कुमारी, मिस लैसी

थीं। संस्कृति ट्रेनिंग सेल की एक्सीक्यूटिव अनुजा गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest Posts

संस्कृति विवि के 17 विद्यार्थियों को जापान की कंपनी जे-टेक्ट ने दीं नौकरी

Japanese company J-Tect gave jobs to 17 students of Sanskriti University. संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जापान की ख्यातिप्राप्त जे-टेक्ट इंडिया कंपनी में नौकरी...

Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता

मथुरा के Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर...

के आर पीजी कॉलेज मथुरा बना क्रिकेट में विजेता

दिनांक 2 फरवरी से 4 फरवरी तक आरबीएस कॉलेज आगरा द्वारा अंतर महाविद्यालय (पुरुष )क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव एवं...

संस्कृति विवि में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

Awareness raised about the health of parents in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘पेरेंटल मेंटल हेल्थ डे’ के अवसर पर आयोजित...

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने किसानों के साथ बिधूना तहसील का किया घेराव

National President Bhanu Pratap Singh surrounded Bidhuna tehsil with farmers. औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय...

Related Articles