25 C
Mathura
Sunday, September 29, 2024

त्रिवेद परायण महायज्ञ में आने का दिया निमंत्रण

त्रिवेद परायण महायज्ञ में आने का दिया निमंत्रण

मथुरा अभी न्यूज़( भरत शर्मा ) राष्ट्रीय ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल एवम पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र कल्याण हितार्थ पर्यावरण शुद्धि एवम सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए कोसीकलां में आयोजित होने वाले महायज्ञ का निमंत्रण पत्र देकर ब्रज में आगमन का आग्रह किया।
ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि संस्कार अपनाओ संस्कृति बचाओ अभियान के तहत ऋषि मुनियों की सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय एवम दिल्ली जाकर कार्यक्रम में आहुति देने का निमंत्रण दिया। महासचिव रूपकिशोर उपमन्यु ने बताया 15 दिसंबर से प्रतिदिन सुबह एवम सांय सामवेद यजुर्वेद अथर्ववेद के मंत्रों का महासंगम होगा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा को विशिष्ठ अतिथि के रूप में निमंत्रण देकर आमंत्रित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित होंगे। प्रदेश मैथिल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित छत्रपाल व्यास एवम हिंदू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश भैया, मैथिल ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जयदेव शर्मा को वीरपाल मिश्रा एवम रूपकिशोर उपमन्यु के नेतृत्व में निमंत्रण दिया गया। पंडित छत्रपाल व्यास ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्व सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रमुख वृजानन्द पंडित, बालेंद्र मिश्रा,अनिल भाटी, हरीश नागर, ओमवीर बैंसला आदि उपस्थित रहे।

त्रिवेद परायण महायज्ञ में आने का दिया निमंत्रण
त्रिवेद परायण महायज्ञ में आने का दिया निमंत्रण

Latest Posts

भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ ने पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ ने पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान मथुरा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा विगत बुधवार को संस्कृति...

संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्वानों ने बताए उद्यमी बनने के टिप्स

संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्वानों ने बताए उद्यमी बनने के टिप्स संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "उद्यमिता कौशल, दृष्टिकोण और व्यवहार विकास" पर एक...

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय...

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम मथुरा। भक्ति वेदांता गुरुकुलम एण्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के...

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

Related Articles