लोगों के मन में यह सवाल हमेशा होता है कि जब प्यार होता है तो क्या होता है, किस तरह की फीलिंग होती है |क्योंकी जिन्होंने पहली बार इस एहसास को महसूस किया हो तो उन्हें इसके बारे में पता न हो |
क्योंकि कहा जाता है कि जब प्यार होता है तो आपको कई तरह के इशारे मिलते हैं, लेकिन इन्हें समझना इतना आसान नहीं होता |
क्यूंकि यहां आप उस शख्स के ख्यालों में खोए रहते हैं, लेकिन ऐसा तो अट्रैक्शन के वक्त भी होता है, तो फिर कैसे पहचाने कि प्यार और आकर्षण में क्या अंतर है |
तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे इशारों के बारे में बताते हैं, जिससे आपको समझ में आ जाएगा कि आपके दिल में बजी घंटी सही है या नहीं |
दरअसल आपको बता दें कि अगर कुछ ही दिन में आप किसी की फिक्र खुद से ज्यादा करने लगे तो ऐसा कहना मुमकिन होगा कि आपको प्यार हो गया है |
क्यूंकि जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो असल मायने में आपको उनकी चिंता होने लगती हैं | आप उनके खाने से लेकर उनकी हर एक चीज की फिक्र करते हैं और अगर आपके सामने उस शख्स की कोई बुराई करे, तो आप सुन नहीं पाते हैं | तो यह सब प्यार के इशारे हैं |
इसके आलवा जब आपको किसी से प्यार हो जाता है, तो आप हर वक्त उस शख्स के ख्यालों में खोए रहते हैं और आप उसकी हर एक बात को नोटिस करते हैं और उन्हें कॉपी करने की कोशिश करने लगते हैं | आपकों अपने हर एक काम में उनका ख्याल आता है और उनका जिक्र किए बिना आप अपने दोस्तों के सामने भी रह नहीं पाते हैं, तो अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो पक्का आपको प्यार हो गया हैं |
इतना ही नहीं प्यार होने के बाद आप अपने दोस्तों से अपने दिल की बात शेयर करते हैं और प्यार होने के बाद कई तरह के इशारे मिलते हैं और जब आप दोस्तों संग इसे शेयर करते हैं, तो वे बता देते हैं कि आपके दिल में क्या है |
क्यूंकि वे लोग आपसे अपने अनुभव भी शेयर करते हैं, जिससे आपको समझने में आसानी होती है कि आप प्यार में हैं या सिर्फ वह शख्स आपका आकर्षण है |तो अगर आपके साथ भी यह सभी इशारे हो रहे हैं तो पक्का आप को किसी से प्यार हो गया |