26.1 C
Mathura
Thursday, September 19, 2024

कुशीनगर महोत्सव में संस्कृति विवि को मिला उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड

कुशीनगर महोत्सव में संस्कृति विवि को मिला उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड

मथुरा। कुशीनगर महोत्सव के भव्य आयोजन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ से सम्मानित किया गया। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है। शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में संस्कृति विवि द्वारा डा. गुप्ता की आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान की सोच के चलते किए जा रहे विलक्षण प्रयासों के लिए यह चयन किया गया।

कुशीनगर महोत्सव में संस्कृति विवि को मिला उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड
चित्र परिचयः कुशीनगर महोत्सव में संस्कृति विवि के चांसलर डा. सचिन गुप्ता के ‘उत्तर प्रदेश रत्न‘ अवार्ड को ग्रहण करते उनके प्रतिनिधि संस्कृति विवि के जनसंपर्क अधिकारी किशन चतुर्वेदी।

कुशीनगर क्षेत्र के तुर्कपट्टी महुअवा सूर्य मंदिर के निकट देवताल के तट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में कला, शिक्षा, खेल, स्वरोजगार, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को नारी ‘शक्ति सम्मान‘ व ‘उत्तर प्रदेश रत्न‘ से सम्मानित किया गया। संस्कृति विवि के कुलाधिपति(चांसलर) डा. सचिन गुप्ता का यह सम्मान उनके प्रतिनिधि के रूप वहां पहुंचे संस्कृति विवि के जनसंपर्क अधिकारी किशन चतुर्वेदी ने ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि भंते महेंद्र द्वारा यह पुरुस्कार दिये गए।

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने जाना इंडोर क्वालिटी सिस्टम का महत्व

कार्यक्रम की शुरुआत सुर संग्राम के विजेता रघुवीर बटोही के भजन, अवधबिहारी सांवरिया, से हुई। इस दौरान भोजपुरी गायक आलोक कुमार, वीरेंद्र भारती ने अपने गीतों से वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अभिनेता पूनम दुबे ने अपने नृत्य से मंच जीवंत कर दिया। प्रसिद्ध गायिका गीतांजल राज के भजनों व ज्योति त्रिपाठी की कविता ने लोगों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के प्रमुख विनय राय ने स्वयं किया।

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles