हमारे हिंदू समाज में अपने माथे पर तिलक लगाते ही हैं और इतना ही नहीं यह तिलक लगाना धार्मिक दृष्टिकोण से भी शुभ माना जाता है |लेकिन वह अक़्सर यह नहीं सोचते कि उन्हें कौन सा तिलक लगाना चाहिए या नहीं |
वहीं कुछ लोग तो मंदिर पर जो तिलक मिला उसे लगा लेते हैं |
लेकिन आज हम आपको राशि के अनुसार तिलक लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहें है |
दरअसल आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में तिलक लगाना कई मायनों में शुभ माना गया है और इसके अलावा ज्योतिष में भी तिलक लगाने के अपने कई फायदे बताए गए हैं तो वहीं मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि राशि के अनुसार तिलक लगाने से हर काम में उन्नति मिलती है | इसके अलावा ग्रहों के बुरे प्रभाव भी कम होते है तो आइये आज हम आपको जाने जा रहे हैं कि किस राशि वालों को किस रंग का या कैसा तिलक लगाना चाहिए |
सबसे पहले अगर हम बात करें मेष राशि की तो मेष राशि के जातकों को लाल चंदन का तिलक लगाना फलदायक होता है और मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है | साथ ही इसका संबंध लाल रंग से है तो ऐसे में अगर इस राशि के जातक लाल रंग का तिलक लगाएंगे तो उन्हें हर मायने में उन्नति मिलेगी |
इसके आ गए अगली राती की बात करें तो इस राशि के व्यक्तियों को सफेद चंदन का तिलक माथे पर अवश्य लगाना चाहिए | इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का संबंध सफेद रंग से होता है तो ऐसे में यह रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है |
इसके अलावा वही मिथुन राशि की बात करें तो मिथुन राशि वालों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ माना गया है | इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और कहते हैं कि अष्टगंध इस राशि के लिए बेहद लाभकारी होता है |
आगे हम अगली राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रह की विशेष दृष्टि रहती है और इसके अलावा चंद्र ग्रह का संबंध भी सफेद रंग से है तो ऐसे में इस राशि वालों को सफेद रंग का चंदन तिलक लगाना चाहिए |
इतना ही नहीं सिंह राशि वालों के लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है और इस उपाय से सूर्य मजबूत होता है |
आगे कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाना चाहिए क्यूंकि कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाने से आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है |
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी लाल रंग सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है क्यूंकि इसके पीछे एक अहम कारण यह है कि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है |
इसी तरह आगे बची समस्त राशियों के भी नियम इसी तरह है |