23 C
Mathura
Thursday, February 6, 2025

महान महापुरुषों की तस्वीर बनाने वाली लड़की को आनंद महिंद्रा ने दिया मदद का ऑफर

हमारे देश के लोगों में टेलेंट की कमी नहीं है क्यूंकि यहां एक से बढ़कर एक कारनामे करने वालों की कोई कमी नहीं है |


तो ऐसा ही एक अनोखा वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है, जिसमें एक लड़की ने देश की 15 महान विभूतियों के चित्र बनाए हैं |


दरअसल आपको बता दे की इस वीडियो में लड़की बांस की डंडियों से एक मल्टीब्रश डिजाइन करती है और फिर एक ही समय में यानी एक ही बार में 15 अलग-अलग विभूतियों की तस्वीर बनाती है |


लड़की इसमें गांधी से लेकर पटेल तक के चित्र बनती है | अलग-अलग रंग के पेन से बने इन पोट्रेट को वीडियो में दिखने वाली लड़की ने सिर्फ एक हाथ से बनाया है और इसमें महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजेन्द्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, सरदार पटले से लेकर कई अन्य महान विभूतियों के चित्र हैं |


बता दे की आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक बढ़िया पोस्ट भी लिखी है और उन्होंने लिखा कि ये संभव कैसे है |


साफ तौर पर ये लड़की एक प्रतिभावान कलाकार है, लेकिन एक बार में 15 पोट्रेट एक साथ बनाना किसी कला से बढ़कर है और यह बेहद हे अद्भुत है |


इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी इस लड़की के आसपास का हो वो इस वीडियो की पुष्टि कर सकता है और अगर ये सही है, तो इस लड़की को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए |


उन्हें इसे स्कॉलरशिप देकर खुशी होगी और वह अन्य तरीकों से भी उसकी मदद करेंगे |
अगर आप भी इस लड़की के वीडियो को देखेंगे तो दंग रह जाएंगे |


इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि आनंद महिंद्रा अक्सर इस तरह की अनोखी प्रतिभाओं से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं और खूब दिल खोलकर उनकी मदद भी करते हैं | इडली अम्मा का वो पूरा किचन बनवा चुके हैं, तो एक जुगाड़ गाड़ी बनाने वाले को नई बोलेरो दे चुके हैं |


अब वर्तमान में उन्होंने यह वीडियो शेयर की है और इस लड़की को ढूंढने के लिए भी कहा है ताकि इस लड़के को भी वह इनाम दे सके |

Latest Posts

संस्कृति विवि के 17 विद्यार्थियों को जापान की कंपनी जे-टेक्ट ने दीं नौकरी

Japanese company J-Tect gave jobs to 17 students of Sanskriti University. संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जापान की ख्यातिप्राप्त जे-टेक्ट इंडिया कंपनी में नौकरी...

Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता

मथुरा के Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर...

के आर पीजी कॉलेज मथुरा बना क्रिकेट में विजेता

दिनांक 2 फरवरी से 4 फरवरी तक आरबीएस कॉलेज आगरा द्वारा अंतर महाविद्यालय (पुरुष )क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव एवं...

संस्कृति विवि में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

Awareness raised about the health of parents in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘पेरेंटल मेंटल हेल्थ डे’ के अवसर पर आयोजित...

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने किसानों के साथ बिधूना तहसील का किया घेराव

National President Bhanu Pratap Singh surrounded Bidhuna tehsil with farmers. औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय...

Related Articles