41.2 C
Mathura
Sunday, April 20, 2025

संस्कृति विवि में ‘प्रगति से प्रकृति पथ तक’  साइकिल यात्रा का स्वागत

संस्कृति विवि में ‘प्रगति से प्रकृति पथ तक’  साइकिल यात्रा का स्वागत

मथुरा– संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची ‘प्रगति से प्रकृति पथ तक’  साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे पद्मश्री डा. अनिल प्रकाश जोशी ने संस्कृति विवि के सभागार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा दो अक्टूबर को देश की फाइनेंशियल राजाधानी से शुरू होकर देश की इकोलाजिकल राजधानी उत्तराखंड में नौ नवंबर को पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना है।

संस्कृति विवि में ‘प्रगति से प्रकृति पथ तक’  साइकिल यात्रा का स्वागत
संस्कृति विवि में ‘प्रगति से प्रकृति पथ तक’  साइकिल यात्रा का स्वागत

डा. जोशी ने कहा कि देश और दुनिया आज एक बड़े बुरे दौर से गुजर रही है। इसके कई पहलू हैं। आधी से ज्यादा दुनिया शहरों में पहुंच गई है और दूसरी तरफ गांव खाली होते जा रहे हैं। शहर फटने की स्थिति में हैं और गांव भुतहा बना दिए गए हैं। पहले शहर अच्छे लगते थे पर अब बुराइयों का गढ़ हो गए हैं। देश दुनिया की प्रगति शहरों पर केंद्रित नहीं हो सकती। समुद्र कूड़ा-कबाड़ के बीच में डूब गया और पहाड़ टूटने को हैं तो प्लास्टिक के पहाड़ों ने जगह बना ली है। प्रकृति के संसाधनों का लेखा जोखा मिट्टी, पानी हमारे पास किसी भी रूप में नहीं रहा।

मतलब बड़ा साफ है कि जीडीपी ने हमारा सब कुछ ले लिया। दवाओं का दौर बढ़ चुका है और एक से एक नई बीमारियों ने हमें घेर लिया है। शायद यही हमारी 200 साल में सबसे बड़ी भूल रही कि हमने परिस्थितिकी को नहीं समझा। अब समय आ गया है, अब भी नहीं चेते तो फिर कभी नहीं चेतेंगे।

पीएम मोदी द्वारा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, सियोल भगदड़ पर जताया गया गहरा दुख

उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रकृति के लिए लोगों को एक साथ जोड़ने की यात्रा है। सभी वर्ग की भागीदारी जुटाने की पहल है। ये समुद्र से हिमालय तक के लोगों को जोड़ने और जुटाने की मुहिम है। आर्थिकी से लेकर पारिस्थिकी के संतुलन की यात्रा है। प्रकृति व प्रभु के प्रति समान समझ बनाने की यह यात्रा कई तरह के सामुहक सवालों और समाधानों के लिए होगी।

एक तरफ आम जन इसका हिस्सा बनेंगे वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक, अभिनय, औद्योगिक घारानों की भागीदारी भी सुनिश्तित करने का प्रयत्न होगा। प्रकृति सबकी है इसलिए हर वर्ग को इसके प्रति कृतज्ञता भी जतानी है। ये यात्रा ऐसी ही कोशिशों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि आप सबको इसकी आवाज बनना है और इसके साथ खड़े होना है।

इस मौके पर संस्कृति विवि के रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन तुषार शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर मनु नरवाल ने पद्मश्री डा. जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साइकिल यात्रा में चल रहे प्रकृति प्रेमियों का भी विश्वविद्यालय द्वारा स्वागत व सम्मान कर हौसला आफजाई की गई।

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles