33.9 C
Mathura
Thursday, May 15, 2025

अन्नकूट महोत्सव एवम छप्पन भोग दर्शन 30 अक्टूबर को

अन्नकूट महोत्सव एवम छप्पन भोग दर्शन 30 अक्टूबर को

मथुरा गोवेर्धन अभी न्यूज़ (भारत शर्मा)अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के अन्तर्गत संचालित मंदिर ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज हाथी दरवाजा, परिक्रमा मार्ग गोवर्धन (मथुरा) पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव एवम् भव्य छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन 30 अक्टूबर 2022 रविवार को किया जाएगा । मंदिर के महंत सुखदेव दास हरी वंशी वाले बाबा ने बताया कि मैथिल ब्राह्मण समाज के सौजन्य से हर वर्ष कार्तिक मास में बिहारी जी महाराज पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। इस मौके पर भक्त अपने आराध्य देव श्री कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाते हैं. मान्यता है कि छप्पन भोग से भगवान खुश होते हैं और उन्हें पूजने वालों को मनवांछित फल देते हैं।मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दाऊजी शर्मा ठेकेदार ने बताया कि समाज द्वारा यह पंचम विशाल छप्पनभोग का आयोजन समाज के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ के साथ आरंभ होगा।मिडिया प्रभारी ज्योतिराम शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में दर्शन कर पुण्य प्राप्त करने की अपील की है।

अन्नकूट महोत्सव एवम छप्पन भोग दर्शन 30 अक्टूबर को
अन्नकूट महोत्सव एवम छप्पन भोग दर्शन 30 अक्टूबर को

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles