29.7 C
Mathura
Tuesday, September 24, 2024

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

फरीदाबाद अभी न्यूज़ (भारत शर्मा ) बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विधान के साथ गोवर्धन का पूजन हुआ। गोर्वधन पूजा को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों ने विधि विधान के साथ गोवर्धन की पूजा की।
बल्लभगढ़ के सुभाष कालोनी स्थित शिव मंदिर मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित छत्रपाल मिश्र की अध्यक्षता में गोवर्धन की आकृति बनाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम वैदिक हवन यज्ञ आचार्य बदन आर्य के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न व्यंजनों से अन्नकूट का भोग भगवान को चढ़ाया। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला संयोजक चंद्रभान मिश्र एवम प्रधान जगदीश प्रभाकर ने बताया कि अन्नकूट का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है। श्री कृष्ण जी द्वारा गोकुल में 56 दिनों तक गोवर्धन पर्वत उठा कर गोकुल की रक्षा की, जिसके पश्चात भगवन को भोग लगाया गया था, तब से ये अन्नकूट का भंडार बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा यज्ञ में हरियाणा सभा के प्रदेश अध्यक्ष पं छत्रपाल मिश्र मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति के प्रधान पं जगदीश प्रभाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं ओमप्रकाश भारद्वाज महासचिव पं श्रीराम शर्मा कोषाध्यक्ष पं दलवीर भारद्वाज संघ ठन मंत्री पं हरपाल वशिष्ठ सूचना मंत्री पं वीरेंद्र वशिष्ठ संरक्षण सदस्य पं श्रीचंद शर्मा पं श्याम लाल ठेकेदार सचिव पं जसराम शर्मा कार्य कारिणी सदस्य पं गोतमलाल पं पप्पू भाई पनीर वाले पं वीरपाल शर्मा प्रकाश चन्द्र शर्मा पं रामवीर शर्मा पं रामशरण शर्मा पं किसन ठेकेदार मलूकचंद शर्मा पं राकेश शर्मा पं हरिकृष्ण शर्मा भाजपा नेता पं चन्द्र भान शर्मा एवं अन्य समाज के अन्य गणमान्य महानुभावों ने अन्नकूट के समारोह में हिस्सा लिया।

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय...

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम मथुरा। भक्ति वेदांता गुरुकुलम एण्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के...

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा मथुरा। आत्महत्या निरोध को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक सेमिनार का...

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

Related Articles