जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह भरंगर को मथुरा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (राज्यसभा सांसद) के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश में विभिन्न ज़िलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए।
मथुरा अभी न्यूज़ (मोहनविर सिकरवार ) बल्देव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह भरंगर को मथुरा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त जिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि जो जिम्मेदारी देकर पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करूँगा।साथ ही किसानों व मजदूरो की वर्तमान समस्याओं को लेकर हम संघर्ष करेंगे साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूती प्रदान करेंगे।
हर्ष व्यक्त करने वालो में पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ,बाबूलाल प्रमुख ,कुंवर नरेंद्र सिंह , योगेश द्विवेदी , जगपाल चौधरी ,राजेंद्र सिंह सिकरवार ,अनूप चौधरी ,योगेश नौहवार , डां• अशोक अग्रवाल , रामवीर सिंह भरंगर , रामरासपाल पोनिया ,प्रीतम प्रमुख ,कुंवर चंद रावत ,चेतन मलिक ,मुकेश प्रमुख , भगत सिंह जौदान ,सुरेश भगत , देवराज ,भगवती चेयरमेन ,जीतू पूर्व जिला पंचायत,यद्धुवीर सिसोदिया व समस्त राष्ट्रीय लोकदल इकाई मथुरा उपस्थित रही