39.1 C
Mathura
Wednesday, May 14, 2025

गोवर्धन पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गोवर्धन पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मथुरा गोवेर्धन अभी न्यूज़ (खन्ना सेनी) कछु माखन को बल बढ़ो कछु गोपन करी सहाय, श्री राधे जी की कृपा से गिरवर लियो उठाय यह पंक्तियां लीलाधर भगवान कृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाने के प्रसंग का बखान करती है। दिवाली के बाद आज बुधवार को गोवर्धन पूजा के लिए तमाम श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे हैं,इधर भक्त अपने आराध्य के दर्शनों के लिए आतुर नजर आए तो वही 21 किलोमीटर यानी कि 7 कोस का परिक्रमा मार्ग भी श्रद्धालुओं से भर गया। गोवर्धन पूजा के लिए विदेशी भक्ति भी ब्रज पहुंचे,तो वही भक्तों ने इस दौरान भगवान को विभिन्न व्यंजन अर्पित किए, किसी ने भगवान का दूध अभिषेक किया तो किसी ने रोली चंदन लगाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर गिर्राज जी को छप्पन भोग भी लगाया गया। ब्रज धाम की पवित्र तीर्थ स्थली गोवर्धन में इस समय दीपावली गोवर्धन पूजा का पांच दिवसीय महोत्सव चल रहा है जिसमें देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब गोवर्धन में उमड रहा है तो वही महोत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग की सुंदर टोकरिया सजाकर गिरराज महाराज की परिक्रमा लगाई और उसके बाद गोवर्धन दानघाटी मंदिर मैं भगवान का पूजा अर्चन कर संकीर्तन किया। तमाम देशों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी भाषा में गिरिराज जी की महिमा का गुणगान किया और इस पावन अवसर को अपने लिए आनंदमई बनाया। इस दौरान लोग भजन गाते हुए रखते हुए नजर आए

गोवर्धन पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गोवर्धन पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles