33.9 C
Mathura
Thursday, May 15, 2025

पीसीएस बनने पर सत्यम चतुर्वेदी का अभिनंदन करते पूर्व मुख्य सचिव देवदत्त शर्मा, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व अन्य।

पीसीएस बनने पर सत्यम चतुर्वेदी का अभिनंदन करते पूर्व मुख्य सचिव देवदत्त शर्मा, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व अन्य।

मथुरा अभी न्यूज़ (सीमा शर्मा ) श्रीजी बाबा के शिक्षक, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त एनसीईआरटी के पूर्व सदस्य डॉ. राकेश चंद्र चतुर्वेदी के पुत्र सत्यम चतुर्वेदी द्वारा सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपीपीएससी 2021 ) की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर रविवार को ब्रज प्रेस क्लब पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव व राष्ट्रीय परशुराम परिषद व पब्लिक पुलिस के राष्ट्रीय महामंत्री देवदत्त शर्मा, उनकी माता रुकमणी देवी, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट द्वारा सत्यम का पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
ब्रज में मेधावी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको उचित शैक्षिक संरक्षण की आवश्यकता है। सत्यम के पिता विद्वान हैं और उन्होंने बच्चों को अच्छी परवरिश दी है। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने सत्यम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। सत्यम ने बताया कि उनका चयन वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। वे वर्तमान में अपनी सेवाएं गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर दे रहे हैं।
इस दौरान सत्यम के पिता डॉ. राकेश चतुर्वेदी व माता डॉ. रेनू चतुर्वेदी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी, संजीव गौतम, अमरेंद्र गुप्ता, रौनक उपमन्यु, विवेक प्रिय आर्य, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

पीसीएस बनने पर सत्यम चतुर्वेदी का अभिनंदन करते पूर्व मुख्य सचिव देवदत्त शर्मा, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व अन्य।
पीसीएस बनने पर सत्यम चतुर्वेदी का अभिनंदन करते पूर्व मुख्य सचिव देवदत्त शर्मा, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व अन्य।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles