39.1 C
Mathura
Wednesday, May 14, 2025

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने लगाया दीपावली फैशन ट्रेड शो

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने लगाया दीपावली फैशन ट्रेड शो

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय दीपावली फैशन ट्रेड शो का आयोजन किया। इस ट्रेड शो में छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए सुंदर वस्त्रों, बैग, ज्यूलरी का प्रदर्शन किया और साथ ही इनकी बिक्री भी की। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने जमकर इन विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए परिधानों की खरीददारी की।

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने लगाया दीपावली फैशन ट्रेड शो
चित्र परिचयः संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए दीपावली फैशन ट्रेड शो में विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए परिधानों को देखतीं विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा।

संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए गए पुरुषों और युवतियों के वस्त्रों, ठाकुरजी की पोशाकों, बच्चों की लुभाने वाली पोशाकों, नेकलैस, ईयर टाप्स का प्रदर्शन किया। इन वस्त्रों में हाई फैशन डिजाइनिंग, वेडिंग ड्रेस और परंपरागत वस्त्र जिनमें कुर्ता, पायजामा, हाफ शर्ट, फुल शर्ट शामिल थीं। वहीं आने वाली शीत ऋतु को देखते हुए पुरुषों और महिलाओं के गरम वस्त्र, ठाकुरजी के लिए ऊनी पोशाकें आदि भी आकर्षित कर रही थीं। इन आकर्षक परिधानों, ज्यूलरी, बैग को बनाने वाले छात्र-छात्राओं में नेहा, नंदनी, हरिप्रिया, दीपक, अमित, आयुष, शालू, कुमकुम, पूजा, विधि और वर्षा आदि थीं।

दीपावली फैशन ट्रेड शो की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग के संकाय सदस्य शांतनु पाल ने। आयोजक संकाय सदस्य शुभांगी पाटीदारी थीं। वस्त्रों को बनाने में संकाय सदस्य मोनिका खत्री का सहयोग रहा। दीपावली ट्रेड फेयर शो का निरीक्षण करने पहुंचीं विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के काम की जमकर तारीफ की उन्होंने उन संकाय सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यार्थियों के सामान और वस्त्रों की खरीदकर उनका प्रोत्साहन किया।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles